Data Types क्या है?
Data Type किसी भी वैरिएबल में स्टोर डाटा के प्रकार को प्रस्तुत करता है।
डेटा टाइप के प्रकार -
Primary Data Type -
Int Data Type -
ये int नंबर को दर्शाते हैं, इसमें 2 बाइट की मेमोरी यूज होती है। इसकी रेंज -32767 से 32768 तक होती है। इसमें शॉर्ट int की वैल्यू -128 से 127 तक होती है।
उदाहरण - 1,2,3.
Void Data Type -
इसमें कोई भी डाटा नही रहता है। इसकी वैल्यू null होती हैं।
void main()
{
}
Character Data Type -
यह एक सिंगल डाटा वैल्यू को दर्शाता है। इसके लिए मेमोरी की आवश्यकता 1 बाइट की होती है।
उदाहरण - char a (a=d)
Float Data Type -
यह दशमलव नंबर को दर्शाता है।इसके लिए मेमोरी में 4 बाइट की जगह निर्धारित है।यह रियल और पावर नंबर को दर्शाते है। इसकी रेंज -3.4×10^38 से 3.4×10^17 तक होती है। यह दशमलव के बाद 7 अंक तक संख्याएं लेता है।
Double Data Type -
यह भी float की तरह जो संख्याएं दशमलव में होती है। उनको ग्रहण करता है। लेकिन यह छोटी दशमलव संख्याओं को दर्शाता है।
जैसे - 1.2,1.04 etc
Variable क्या है?
परिभाषा -
C प्रोग्राम में वेरिएबल एक मेमोरी के कुछ क्षेत्र को दिया गया नाम है। इसका प्रयोग प्रोग्राम इनपुट डाटा और अच्छे कंप्यूटेशनल परिणामों को संग्रहित करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग वेरिएबल के मान को रखने के लिए किया जाता है।
नामकरण के नियम -
- सी वेरिएबल का नाम लेटर या अंडरस्कोर से शुरू होना चाहिए।
- नाम का निर्माण अंकों,अक्षरों से किया जाता है।
- वेरिएबल केस सेंसेटिव होते हैं।
- वेरिएबल में स्पेशल कैरेक्टर नहीं होनी चाहिए।
- डाटा टाइप या कीवर्ड का यूज नहीं किया जा सकता।